Hindi News / Breaking Live / Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 11 मई @JhunjhunuNews

,

Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 11 मई @JhunjhunuNews

क्यामसर में बन रहा 165 फीट ऊंचा तेजाजी मंदिर, समाज का मिल रहा सहयोग

Jhunjhunu News in Hindi, Live News: Jhunjhunu News Today for 11 May @Shekhawatilive

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव शयालू खुर्द में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान तेजाजी भक्त एवं समाजसेवी सूबेदार शिवदान सिंह भालोठिया ने क्यामसर में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर के लिए 51 हजार रुपये नकद तथा निर्माण सामग्री देने की घोषणा की।


पदाधिकारियों ने किया स्वागत

घोषणा के बाद राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने सूबेदार शिवदान सिंह भालोठिया का सॉल, साफा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विरेन्द्र कोठारी, पिलानी प्रभारी अत्तर सिंह काजला, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल सिंह पूनियां तथा ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां मौजूद रहे।


युवा तेजा सेना ने जताया आभार

युवा तेजा सेना के चिड़ावा ब्लॉक प्रभारी अनुप भालोठिया ने तेजाजी मंदिर निर्माण में सहयोग की घोषणा करने पर सूबेदार शिवदान सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों को मजबूती मिल रही है।


भारत का सबसे ऊंचा तेजाजी मंदिर बनने का दावा

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि झुंझुनूं जिले के क्यामसर में बन रहा लोकदेवता तेजाजी महाराज मंदिर भारत का सबसे बड़ा और लगभग 165 फीट ऊंचा मंदिर होगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में समाज और श्रद्धालुओं का लगातार सहयोग मिल रहा है और जनसहयोग से यह कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur