झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने की।
बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा, अरुण अग्रवाल, आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह सहित जिले के सभी पीएमओ, बीसीएमओ और बीपीएम मौजूद रहे।
HPV वैक्सीनेशन अभियान पर विशेष फोकस
बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं तक अधिक से अधिक वैक्सीन पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर प्रभावी काउंसलिंग और जागरूकता गतिविधियां चलाकर अभियान को गति दी जाए।
“हमारी बेटियां भविष्य में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के खतरे से सुरक्षित रहें, इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।” — डॉ छोटेलाल गुर्जर
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग भी इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के निर्देश
बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हुई। सीएमएचओ ने ब्लॉक अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए।
सर्विलेंस टीमों को घर-घर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके साथ ही:
- एंटी लार्वा गतिविधियां तेज करने
- पानी जमा होने वाले स्थानों पर कार्रवाई
- आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने
पर विशेष जोर दिया गया।
हीटवेव अलर्ट को लेकर अस्पतालों को निर्देश
प्रदेश में बढ़ती गर्मी और जारी हीटवेव अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
सीएमएचओ ने कहा कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर:
- पर्याप्त दवाइयां
- ओआरएस
- पेयजल
- जरूरी चिकित्सा सुविधाएं
उपलब्ध रहनी चाहिए ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।
लाडो योजना की भी हुई समीक्षा
बैठक में लाडो योजना के लंबित प्रकरणों और पेंडेंसी की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने कहा कि विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर समन्वय से आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – फर्जी आईडी और एंट्री पास बनाकर युवाओं से लाखों की ठगी का आरोप
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – एमवी एक्ट के तहत जिलेभर में चला विशेष चेकिंग अभियान
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – सड़क पर स्टंटबाजी से यातायात और आमजन की सुरक्षा को खतरा
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – परसरामपुरा स्टेडियम प्रकरण – 13 तारीख और जागीरदारी
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – फ्लोरेंस नाइटिंगेल जयंती पर विद्यार्थियों ने दी सेवा और समर्पण की मिसाल





