झुंझुनूं जिले के सुलताना में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार अंधेरा छाए रहने से आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रातभर अंधेरे में रहे लोग
ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड में पिछले एक दिन से बिजली नहीं आने के कारण घरों में पानी की समस्या, गर्मी और मोबाइल चार्जिंग जैसी परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर लगाई गुहार
परेशान लोगों ने बीती रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। वीडियो में ग्रामीणों ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा,
“पूरा वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।”
लाइनमैन को हटाने की मांग
बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित लाइनमैन को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि समय पर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – स्टेडियम पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – कालिका पेट्रोलिंग और निर्भया स्क्वॉड की कार्रवाई में 10 युवक गिरफ्तार
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती बढ़ी
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – CBSE 12वीं परीक्षा में बगड़ के विद्यार्थियों ने जिले का बढ़ाया मान
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – सिंघाना के डूमोली खूर्द में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप





