Hindi News / Breaking Live / Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 15 मई @Shekhawatilive

,

Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 15 मई @Shekhawatilive

झुंझुनूं में 16 मई से जनगणना 2027 सर्वे शुरू

Jhunjhunu News in Hindi, Live News: Jhunjhunu News Today for 15 May @Shekhawatilive

झुंझुनूं, जिले में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत 16 मई से की जाएगी। यह अभियान 14 जून तक चलेगा। प्रशासन ने जिलेभर में इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संख्याकी विभाग की उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फील्ड स्तर पर सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा।

4,800 जनगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

जिले में कुल 123 प्रशिक्षण बैच बनाए गए थे। इनमें 4,096 प्रगणकों और 704 पर्यवेक्षकों सहित कुल 4,800 जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण शिविरों का समापन किया गया। सभी प्रगणक और सुपरवाइजर फील्ड में जाने से पहले अपने चार्ज जनगणना अधिकारी से आवश्यक जनगणना किट प्राप्त करेंगे।

डिजिटल एप्लीकेशन से होगा डेटा संग्रह

प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए डेटा एंट्री, दस्तावेज सत्यापन और परिवारों की सही जानकारी जुटाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

अधिकारियों ने सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पुरानी HLO एप हटाने के निर्देश

उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि सभी जनगणना कर्मियों को अपने मोबाइल से पुरानी HLO एप्लीकेशन हटाने और स्टोरेज क्लियर करने को कहा गया है।

इसके बाद नई HLO एप्लीकेशन को प्ले स्टोर या आधिकारिक सीएमएमएस पोर्टल के जरिए डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एप डाउनलोड करते समय भाषा चयन में विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान केवल एक बार ही भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। सभी कर्मियों को हिंदी भाषा का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।

घरों की स्वगणना का भी कराया अभ्यास

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने मोबाइल एप के माध्यम से अपने घरों की स्वगणना प्रक्रिया का अभ्यास भी किया।

फैक्ट फाइल

  • चार्ज अधिकारी : 31
  • तहसील : 12
  • नगर निकाय : 19
  • मास्टर ट्रेनर : 2
  • फील्ड ट्रेनर : 73
  • प्रगणक : 4,096
  • पर्यवेक्षक : 704
Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur