झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन का पीछा करते समय हुए हादसे में घायल पुलिसकर्मी भींवाराम मेघवाल का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका इलाज सीकर में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है।
सीकर के दादिया थाना क्षेत्र से शुरू हुआ पीछा
जानकारी के अनुसार, संदिग्ध वाहन सवार बदमाश सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में पुलिस नाकेबंदी तोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद नवलगढ़ पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी का पीछा शुरू किया।
इसी दौरान नवलगढ़ क्षेत्र में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान हुई मौत
हादसे में घायल पुलिसकर्मी भींवाराम मेघवाल को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल सीआई अजय सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचा
घटना के बाद पुजारी की ढाणी के ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्धों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों की तत्परता से पुलिस को बड़ी मदद मिली।
पुलिस विभाग में शोक
पुलिसकर्मी की मौत के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने दिवंगत जवान को कर्तव्यनिष्ठ और साहसी बताया।
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – आखिर किसने पैदा किया लोगो में मन में इतना खौफ ?
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – दुकान में घुसकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप
पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – म्यूल हंटर अभियान के तहत पुलिस ने साइबर ठगी नेटवर्क पर की कार्रवाई
पूरी वीडियो खबर यहाँ पर मिलेगी – नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करते समय हुआ बड़ा हादसा





