Hindi News / Breaking Live / Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 21 मई @Shekhawatilive

,

Jhunjhunu News in Hindi, Live News : झुंझुनू न्यूज़ Today for 21 मई @Shekhawatilive

कॉस्मेटिक से भरा ट्रक जला, बड़ा नुकसान

Jhunjhunu News in Hindi, Live News: Jhunjhunu News Today for 21 May @Shekhawatilive

झुंझुनूं जिले में खेतड़ी-झुंझुनूं रोड पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जसरापुर के नजदीक कॉस्मेटिक सामान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर RJ 18 GA 5631 में भारी मात्रा में कॉस्मेटिक का सामान भरा हुआ था। आग लगने के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा और खेतड़ी से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ड्राइवर दयाराम और फायरमैन प्रताप सिंह सहित टीम के अन्य सदस्यों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं और लपटों को देखा जा सकता था।

बड़ा नुकसान होने की आशंका

ट्रक में भरे कॉस्मेटिक सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Live Updates
06:21 (IST) 21 May 2026
Jhunjhunu News LIVE : झुंझुनूं में स्वच्छता अभियान तेज, फीडबैक देने वालों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

झुंझुनूं नगर परिषद और WeVois की आईईसी टीम शहर में डोर-टू-डोर और सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों से स्वच्छता को लेकर फीडबैक ले रही है। शहर की रैंकिंग सुधारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में बेहतर सहभागिता पर नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

06:14 (IST) 21 May 2026
Jhunjhunu News LIVE : बलोदा में 22 मई को नि:शुल्क चिकित्सा एवं महा रक्तदान शिविर

सूरजगढ़ क्षेत्र के बलोदा गांव में स्वर्गीय रक्षिता (बुगाल) की तृतीय पुण्यतिथि पर 22 मई को विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं महा रक्तदान शिविर आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

06:06 (IST) 21 May 2026
Jhunjhunu News LIVE : चिड़ावा के दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों का भारतीय सेना स्पोर्ट्स टीम में चयन

चिड़ावा की गोशाला रोड स्थित स्पोर्ट्स अकादमी के ताइक्वांडो खिलाड़ी रोहिताश्व सिहाग और हीरालाल सिहाग का चयन भारतीय सेना की स्पोर्ट्स टीम में हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

06:03 (IST) 21 May 2026
Jhunjhunu News LIVE : चिड़ावा में सांसद सीपी जोशी का अभिनंदन, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाएं जनता तक पहुंचाएं

चिड़ावा के सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी का स्वागत और सम्मान किया गया। भूपेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

05:57 (IST) 21 May 2026
Jhunjhunu News LIVE : डाडा फतेहपुर में बड़ा करंट लीकेज हादसा, घरों में दौड़ा करंट; कई उपकरण जले

खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव के वार्ड नंबर 05 में एयरटेल टावर के पास लगी तीन डीपी में अर्थ फेल होने से घरों में करंट पहुंच गया। हादसे में कई घरों के घरेलू उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur