झुंझुनूं, जिले के लावेश्वर मंदिर में सोमवार, 11 मई को प्रातः 10:30 बजे जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में धर्मावलंबियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की सहभागिता रहेगी।
विशेष धार्मिक आयोजन होंगे
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके साथ ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा।
सोमनाथ मंदिर के इतिहास से रूबरू होंगे श्रद्धालु
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।
प्रशासन ने की सहभागिता की अपील
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन और प्रधानाध्यापक द्वारा अधिकृत अवकाश में की कटोती,शिक्षामंत्री की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया
आदेश पर वापस नहीं लेने पर 18 मई शिक्षामंत्री के गृहक्षेत्र में निकालेंगे विशाल रैली




