Hindi News / Breaking Live / Jhunjhunu News : झुंझुनू जिले की Live Updates 28 अप्रैल @Shekhawatilive

,

Jhunjhunu News : झुंझुनू जिले की Live Updates 28 अप्रैल @Shekhawatilive

झुंझुनूं में ग्राम रथ अभियान शुरू: 15 दिन गांव-गांव योजनाएं

Jhunjhunu News: Live Updates of Jhunjhunu district 28 April @Shekhawatilive

झुंझुनूं जिले के ग्रामीण इलाकों में अब सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव-गांव तक पहुंचेगी। राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया ग्राम रथ अभियान आज से शुरू होकर अगले 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया।


मोबाइल वैन से होगी जागरूकता

इस अभियान के तहत एलईडी से लैस मोबाइल वैन गांवों में जाकर किसानों, पशुपालकों और आमजन को योजनाओं की जानकारी देंगी।

मौके पर ही लोगों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

“हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे,” — जिला प्रशासन


13 विभागों की योजनाएं एक मंच पर

इस अभियान में 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से:

  • कृषि
  • उद्यानिकी
  • पशुपालन
  • डेयरी
  • मत्स्य
  • सहकारिता
  • सिंचाई
  • उद्योग
  • ऊर्जा
  • राजस्व
  • पंचायती राज
  • ग्रामीण विकास

ये सभी योजनाएं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत ग्रामीणों तक पहुंचेंगी।


सुझाव पेटिका से सरकार तक पहुंचेगी आवाज

हर ग्राम रथ में सुझाव पेटिका भी रखी गई है। इससे ग्रामीण अपने सुझाव और समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।

यह पहल जनभागीदारी को बढ़ाने और प्रशासन-ग्रामीण संवाद को मजबूत करने का प्रयास है।


निगरानी की जिम्मेदारी तय

अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, विधानसभा स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


28 अप्रैल को इन गांवों में पहुंचेगा रथ

28 अप्रैल को ग्राम रथ अभियान के तहत कई गांवों में प्रचार किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • झुंझुनूं: नयासर, आबूसर, देरवाला
  • सूरजगढ़: बामनवास, लाखू, किढवाना, बढ़सरी का बास
  • उदयपुरवाटी: बड़ागांव, हासलसर, नाटास, सीथल
  • खेतड़ी: राजोता, नानूवाली बावड़ी, गोठड़ा, मानोता कला
  • पिलानी: लांबा, नालवा, बुडानिया, धतरवाला
  • नवलगढ़: ढिगाल, देवगांव नुआ, मांडासी
  • मंडावा: महनसर, भीखनसर, टांई, कमालसर

किसानों के लिए खास पहल

प्रशासन ने जानकारी दी कि ‘ग्राम’ (Global Rajasthan Agritech Meet) 2026 का आयोजन 23 से 25 मई तक किया जाएगा।

इसमें हजारों किसान और पशुपालक भाग लेंगे, जहां कृषि तकनीक, निवेश और नवाचार पर विशेष फोकस रहेगा।

Live Updates
06:41 (IST) 28 Apr 2026
Jhunjhunu news : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा से झुंझुनू में सीधी बातचीत,जमकर बोला हमला

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – करोड़ पति फकीर डॉ घासीराम के आवास पर पहुंचे डोटासरा,बेलगाम अधिकारी और पर्ची सरकार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur