खेतड़ी से लापता बुजुर्ग की तलाश तेज, सूचना देने पर ₹11,000 इनाम
झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है।
भजनावली ढाणी निवासी इंद्राज गुर्जर (पुत्र मालाराम) 22 नवंबर 2025 से अचानक घर से गायब हैं।
परिजन और पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
हुलिया जारी, आमजन से मदद की अपील
परिजनों के अनुसार, इंद्राज गुर्जर की लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच है और रंग गेहुआं है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस हुलिए के आधार पर यदि कोई व्यक्ति नजर आए तो तुरंत सूचना दें।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,
हम लगातार आसपास के इलाकों में तलाश कर रहे हैं, आमजन की मदद से जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
चिड़ावा के आसपास देखे जाने की सूचना
ताजा जानकारी के अनुसार, लापता बुजुर्ग को चिड़ावा शहर के आसपास देखे जाने की बात सामने आई है।
इस सूचना के बाद पुलिस और परिजन ने उस क्षेत्र में भी खोज अभियान तेज कर दिया है।
हालांकि, अभी तक इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूचना देने पर ₹11,000 इनाम
परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति पुख्ता जानकारी देगा, उसे ₹11,000 का नकद इनाम दिया जाएगा।
संपर्क नंबर:
- 9413071578
- 9636554100
लोगों से अपील: सूचना को अधिक से अधिक साझा करें
परिवार ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि लापता बुजुर्ग को जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके।
चिड़ावा – मनीष शर्मा

पूरी खबर यहाँ पर – नाकाबंदी तोड़कर भागी फॉर्च्यूनर, 8 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ा
पूरी खबर यहाँ पर – झुंझुनू में तेज रफ्तार कैंपर का कहर, सीसीटीवी आया सामने
बिना नंबर कैंपर की टक्कर के बाद चालक फरार,बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल
पूरी खबर यहाँ पर पढ़े – झुंझुनूं जिले में अचानक बदले मौसम ने नवलगढ़ और गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में किसानों पर भारी कहर बरपाया।
मंत्रालयिक कर्मचारी समन्वय समिति के चुनाव आज
6 बूथों पर 1374 कर्मचारी 9 बजे से 3 बजे तक डालेंगे वोट,
अध्यक्ष पद के लिए राजेश बजाड़, विवेक कसाना, शाहिद खान,योगेश जांगिड़ है उम्मीदवार,
10 प्रांतीय प्रतिनिधि सदस्यों के लिए 11 उम्मीदवारो की बीच मुकाबला,
मतदाता प्रतिनिधि परिषद सदस्य चुनाव के लिए न्यूनतम 1 व अधिकतम 10 सदस्यों के लिए ही मतदान कर सकेगा,
मंत्रालयिक कर्मचारी समन्वय समिति के निर्वाचन अधिकारी मनीराम ने दी जानकारी
