IRCTC tour package: आईआरसीटीसी के द्वारा अक्सर सस्ते टूर पैकेज लॉन्च किया जाता है। आईआरसीटीसी ने फरवरी 2026 में दुबई और अबू धाबी के लिए आकर्षक ऑल इंक्लूसिव अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह पांच रात और 6 दिन का टूर पैकेज है जिसमें फ्लाइट, होटल, विजा और दर्शनीय स्थलों का खर्च शामिल किया गया है। सबसे बड़ी बात है कि आईआरसीटीसी के द्वारा यह टूर पैकेज बेहद सस्ता रखा गया है ताकि कम खर्चे में विदेश यात्रा करने का मौका सबको मिल सके।
कितना आएगा खर्च
दुबई और अबू धाबी घूमने के लिए आपको सिंगल शेयरिंग में 134000 और डबल शेयरिंग में 108000 रुपए खर्च करना होगा। वही बेड सहित बच्चों को आपको 96000 देना होगा और बिना बेड वाले बच्चों को 83000 देना होगा।
कब शुरू होगी यात्रा
इस टूर पैकेज में 13 से 19 फरवरी 2026 तक यात्रा कराई जाएगी।आप चाहे तो अभी से तैयारी कर सकते हैं।यात्रियों को लखनऊ से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी।लखनऊ से दुबई के लिए फ्लाइट 13 फरवरी शाम 5:45 पर मिलेगी और दुबई से लखनऊ की वापसी 18 फरवरी 10:05 पर होगी।
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
इस टूर पैकेज में बुर्ज खलीफा, मिरेकल गार्डन, मरीना क्रूज,डेजर्ट सफारी,फ्यूचर म्यूजियम,हिंदू मंदिर,अबू धाबी, फेरारी वर्ल्ड जैसे मुख्य आकर्षण जगह पर घूमने का मौका मिलेगा। यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास है जो पहली बार मध्य पूर्व की यात्रा कर रहे हैं।
दोनों तरफ से आपको इकोनॉमी क्लास का एयर टिकट मिलेगा और रात में ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल मिलेगा इसके साथ ही टिकट के पैसे में ही आपका नाश्ता खाना और रात का खाना शामिल रहेगा। 70 साल के ऊपर की यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा।
