Bank Holiday: अगर आज शनिवार को आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की आज 30 मई को महीने का पांचवां शनिवार है और इस वजह से देशभर में बैंक खुले रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अक्सर लोगों के बीच यह कन्फ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
लेकिन RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं।
आज बैंकों में रहेगा कामकाज जारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज पांचवां शनिवार होने की वजह से बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज जारी रहेगा।
बैंक से जुड़ा कोई भी काम और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
जून 2026 में पूरे भारत में लागू होने वाली मुख्य बैंक छुट्टियों में दूसरा शनिवार, चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं।
आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
इस बार जून में, दूसरा शनिवार 13 जून को और चौथा शनिवार 27 जून को पड़ेगा।
इसके अलावा 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी कई राज्यों और बड़े शहरों में रहेगी। वहीं, बैंक भी हर रविवार को बंद रहेंगे।
7 जून-रविवार
13 जून-दूसरा शनिवार
14 जून-रविवार
21 जून-रविवार
26 जून-मुहर्रम (कई राज्यों में)
27 जून-चौथा शनिवार
28 जून-रविवार
इन छुट्टियों के कारण कई दिनों तक बैंक शाखाओं में काम प्रभावित हो सकता है।
ऐसे में चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट, ड्राफ्ट और अन्य बैंकिंग सेवाओं में देरी हो सकती है।
इसके अलावा जून महीने में कई अन्य छुट्टियां भी रहने वाली है।
ओडिशा के भुवनेश्वर में राजा संक्रांति और मिजोरम के आइजोल में वाईएमए दिवस के कारण 15 जून को बैंक बंद रहेंगे।
17 जून को हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश रहेगा।
18 जून को श्री गुरु अर्जुन देव जी शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
पंजाब, हरियाणा और शिमला में संत कबीर जयंती के कारण 29 जून को बैंक बंद रहेंगे।
30 जून को रेमना नी त्योहार के कारण आइजोल में बैंक अवकाश होगा।
1 जून से 30 जून के बिच बैंकों की छुट्टी





