Hindi News / व्यवसाय / Bank Holidays List: फटाफट निपट लें अपने जरूरी काम, 19 से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays List: फटाफट निपट लें अपने जरूरी काम, 19 से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays List: फटाफट निपट लें अपने जरूरी काम, 19 से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays List: अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो जल्द पूरा कर लीजिए क्योंकि कई राज्यों में 19 से 22 फरवरी तक बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। इस दौरान प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंकों में छुट्टियां रहेगी तो आईए देखते हैं किन राज्यों में रहेगी बैंकों में छुट्टियां…

आरबीआई जारी करता है बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

हमारे देश में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी किया जाता है। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 19 से 22 फरवरी तक कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। तो आईए देखते हैं किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

19 तारीख को मुंबई में बंद रहेंगे बैंक

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है इस दौरान महाराष्ट्र में बड़े कार्यक्रम किए जाते हैं। 19 फरवरी को महाराष्ट्र में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

19 से 22 फरवरी तक बैंकों की छुट्टीयां

19 फरवरी — गुरुवार — छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर मुंबई, नागपुर और महाराष्ट्र के बेलापुर में बैंक की छुट्टी, जब लोग भारत के सबसे महान योद्धाओं और शासकों में से एक की जयंती मनाते हैं और उनकी विरासत को याद करते हैं।


20 फरवरी — शुक्रवार — राज्य दिवस / राज्य स्थापना दिवस समारोह के कारण आइजोल (मिजोरम), इंफाल (मणिपुर) में बैंक की छुट्टी।


22 फरवरी — रविवार — संडे वीकेंड के कारण पूरे भारत में छुट्टी।


28 फरवरी — शनिवार — चौथे शनिवार के कारण पूरे भारत में छुट्टी।