Hindi News / व्यवसाय / Bank Strike : देशभर में आज बैंक हड़ताल, 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर कर्मचारी सड़कों पर, आप के लिए ठप हो सकती है ये बैंकिंग सेवाएं

Bank Strike : देशभर में आज बैंक हड़ताल, 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर कर्मचारी सड़कों पर, आप के लिए ठप हो सकती है ये बैंकिंग सेवाएं

व्यवसाय : Bank Strike : देशभर में आज बैंक हड़ताल, 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर कर्मचारी सड़कों पर, आप के लिए ठप हो सकती है ये बैंकिंग सेवाएं

Bank Strike 27 january 2026 : सप्ताह में 05 कामकाजी दिन यानी 05 Day Week की मांग करते हुए बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की थी। इस घोषणा का असर यह है कि लगातार 04 दिन से बैंकों में काम नहीं हो पा रहा है।  छुट्टियों और हड़ताल के चलते आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  । 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 22 व 23 जनवरी 2026 को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, भारतीय बैंक संघ. वित सचिव विभाग व श्रम आयुक्त के द्वारा नई दिल्ली स्थित कार्यालय में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर समझौता बैठक आयोजित हुई। यह मीटिंग बिना किसी निष्कर्ष/परिणाम के विफल हो गई। ऐसे में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने 27 जनवरी को एक दिवसीय हडताल पर जाने का निर्णय लिया ।

जानिए क्या कहते हैं बैंककर्मी : 

बीकानेर में वाई.के.शर्मा संयोजक व मुकेश शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि श्रम आयुक्त व आई.बी.ए., डी.एफ. एस. के आश्वासन पर 24 व 25 मार्च को  हड़ताल यूनियंस ने निरस्त करने पर सहमति प्रदान की, दो माह पश्चात निष्कर्ष नहीं होने पर पर भी यूनियन्स ने बातचीत का दौर जारी रखा । बैंक कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 

बीकानेर में हुई मीटिंग : 

आज स्थानीय स्तर की यू.एफ.बी.यू के प्रतिनिधियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा पब्लिक पार्क बीकानेर यूनियन कार्यालय में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उपसंयोजक रामदेव राठौड ने आज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम आयुक्त व यू, एफ.बी.यू. के मध्यता 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर समझौता वार्ता विफल होने पर 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया, बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाने पर मजबूर किया गया ।

बीकानेर में निकलेंगे पैदल मार्च : 

      27 जनवरी को विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा एस.बी.आई. पी.पी. ब्रांच बीकानेर के सामने एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली जायेगी एवं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा।   आज की बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें रूपेश शर्मा, राकेश ओला, जे.पी.वर्मा, सुभाष दैया, गोपाल स्वामी, मनोज सैनी, दीपक, रमन ठाकुर, रामप्रताप गोदारा, भूपेन्द्र, जयशंकर खत्री, हर्ष, करण, गोपाल स्वामी सहित बैंककर्मी उपस्थित रहे।

किन बैंकों में काम होगा प्रभावित?
इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के लगभग सभी बड़े बैंक शामिल हैं:

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
  • केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन बैंक एवं अन्य सरकारी बैंक

डिजिटल सेवाएं रहेगी चालू 

हड़ताल के कारण देशभर की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है, जिससे चेक क्लियरिंग में देरी और नकदी जमा करने जैसे कामों में बाधा आएगी. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक आज बैंक जाने के बजाय ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करें.