Cancelled Train List: हमारे देश में रोजाना बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है यही वजह है कि बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं।
कई बार ऐसा होता है रेलवे के द्वारा कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है ऐसे में परेशानियां बढ़ने लगती है। इंडियन रेलवे के द्वारा एक बार फिर से कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
गोरखपुर जंक्शन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है जिसकी वजह से इंडियन रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। अगर आपको अगले कुछ दिनों तक सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
इंडियन रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल
ट्रेन नंबर 05057 गोरखपुर-दिल्ली 26 मार्च 2026 तक के लिए Cancle की गई है।
ट्रेन नंबर 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 27 मार्च 2026 तक के लिए Cancle की गई है।
ट्रेन नंबर 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 27 मार्च 2026 तक के लिए Cancle की गई है।
ट्रेन नंबर 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 28 मार्च 2026 तक के लिए Cancle रहेगी।
ट्रेन नंबर 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल 29 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी।
यह ट्रेन मऊ-गोरखपुर सेक्शन के बीच कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल 30 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक बलरामपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह ट्रेन बलरामपुर-गोरखपुर के बीच कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक बलरामपुर से चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया
ट्रेन नंबर 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक गोंडा तक ही चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोंडा-गोरखपुर के बीच कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक गोंडा से चलाई जाएगी।
ट्रेन नंबर 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक बदले मार्ग से चलेगी। 15 फरवरी तक यह आजमगढ़ तक संचालित होगी. जबकि 16 फरवरी से 29 मार्च तक भटनी स्टेशन तक ही जाएगी।
