Hindi News / व्यवसाय / बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें क्या है तैयारी

बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें क्या है तैयारी

व्यवसाय : बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें क्या है तैयारी

DA Hike Update: बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अभी महंगाई भत्ता 58% है अगर इसमें 5% की बढ़ोतरी होती है तो यह 63% हो जाएगा। देश के एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।

 

महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कम करना होता है। महंगाई भत्ता बढ़ता है तो सैलरी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है और इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर भी पड़ता है। क्योंकि महंगाई भत्ता बढ़ाने पर ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी बढ़ता है और कर्मचारियों की सैलरी सीधे बढ़ जाती है।

 

 कैसे होता है महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन

 

केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भट्टाचार्य करने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स- इंडस्ट्रियल वर्कर्स का इस्तेमाल किया जाता है। 2025 नवंबर में यह इंडेक्स 148.2 था अब दिसंबर 2025 में भी इसका आंकड़ा यही रहता है तो महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी हो सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur