Hindi News / व्यवसाय / Diwali Bonus: दिवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 30 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस

Diwali Bonus: दिवाली से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 30 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस

Diwali Bonus: दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के द्वारा एक बड़ा तोहफा दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बोनस देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत सभी पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय के डिपार्मेंट आफ एक्सपेंडिचर के द्वारा इस संबंध में ऑफिस मेमो जारी कर दिया गया है।

सामने जानकारी के अनुसार इस संबंध में कनफेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखा था और संघ के महासचिव सी यादव ने इसमें बकाया DA/DR के साथ प्रोडक्टिविटी लिक बोनस का मुद्दा उठाया था।

29 सितंबर को वित्त मंत्रालय के द्वारा बोनस का ऐलान कर दिया गया हालांकि अभी तक बकाया महंगाई भत्ते पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। जारी किए गए इस पत्र में कहा गया है कि ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारी इसके पात्र होंगे और इसके साथ ही ग्रुप भी में आने वाली सभी नों गैजेटेड एम्पलाई भी इसके लिए पात्र होंगे।

एडहॉक बोनस का फायदा केंद्रीय कर्मचारी और सशस्त्र बलों के सभी पात्र कर्मचारियों को दिया जाएगा। केंद्र का यह आदेश केंद्र शासित प्रदेश में उन सभी कर्मचारियों पर लागू माना जाएगा, जो केंद्र सरकार के एमोल्यूमेंट्स के पैटर्न का पालन कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur