Hindi News / व्यवसाय / 8th Pay Comission के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किया अलर्ट, ऐसे मैसेज से रहे सावधान

8th Pay Comission के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किया अलर्ट, ऐसे मैसेज से रहे सावधान

8th Pay Comission के नाम पर हो रहा है फ्रॉड, सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किया अलर्ट, ऐसे मैसेज से रहे सावधान

8th Pay Comission Scam: जब से आठवें वेतन आयोग का गठन हुआ है तब से केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को 14C ने चेतावनी दी है । गृह मंत्रालय के साइबर सिक्योरिटी सेल ने सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलेरी कैलकुलेशन के नाम पर होने वाले व्हाट्सएप स्कैम को लेकर सावधान किया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी

साइबर क्रिमिनल सरकारी कर्मचारियों को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए टारगेट करके उनके बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं। साइबर क्रिमिनल्स के द्वारा अकाउंट खाली करने को लेकर एक नया तरीका निकाला गया है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को साइबर क्रिमिनल चंद मिनट में खाली कर रहे हैं।

साइबर विभाग ने जारी किया अलर्ट

14C के द्वारा अपने आधिकारिक एक हैंडल से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक वार्निंग जारी किया गया है। 14C उनके द्वारा अपनी पोस्ट में बताया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर कहा जा रहा है कि आठवी वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी कितनी होगी यह जानने के लिए APK फाइल डाउनलोड करें और जैसे ही आप फाइल पर क्लिक करेंगे आपके साथ फ्रॉड हो जाएगा। आपका अकाउंट खाली हो जाएगा।

अलर्ट रहे कर्मचारी

साइबर विभाग में अलर्ट जारी किया है कि बिना सोचे समझे कर्मचारी किसी भी ऐप पर क्लिक नहीं करें ऐसा करने से उनका अकाउंट खाली हो सकता है और उनके साथ बड़ा फ्रॉड हो सकता है।