Hindi News / व्यवसाय / Gold Silver Crashed: मंगलवार सुबह फिर सस्ता हुआ गोल्ड, लगातार दूसरे दिन चांदी भी पड़ी फीकी, चेक करें लेटेस्ट भाव

,

Gold Silver Crashed: मंगलवार सुबह फिर सस्ता हुआ गोल्ड, लगातार दूसरे दिन चांदी भी पड़ी फीकी, चेक करें लेटेस्ट भाव

Gold Silver Crashed: मंगलवार सुबह फिर सस्ता हुआ गोल्ड, लगातार दूसरे दिन चांदी भी पड़ी फीकी, चेक करें लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today In India: अगर आज आप भी सोना चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सोने किए साथ साथ चांदी की कीमतों में इस हफ्ते लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बता दे की इस महीने सोना चंडी अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। उसके बाद से ही लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।ताजा रिपोर्ट के अनुसार बता दे की लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1210 कम हुए हैं। आज की बात करें तो आज दस ग्राम की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अब चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है औऱ इन दो दिनों में प्रति किग्रा यह ₹7,100 सस्ता हुआ है।

देश भर में 24-22 और 18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

  • दिल्ली ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
  • मुंबई ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
  • कोलकाता ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
  • चेन्नई ₹1,57,520 ₹1,44,390 ₹1,23,490
  • बेंगलुरु ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
  • हैदराबाद ₹1,56,430 ₹1,43,390 ₹1,17,320
  • लखनऊ ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
  • पटना ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370
  • जयपुर ₹1,56,580 ₹1,43,540 ₹1,17,470
  • अहमदाबाद ₹1,56,480 ₹1,43,440 ₹1,17,370

लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी चांदी

चांदी की बात करें तो चंडी में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद फिर लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। दो दिनों में एक किलो चांदी ₹7,100 सस्ती हुई। आज 17 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,67,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे कम चेन्नई में ही चमक रही है।