Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन धड़ाम हुई सोने की कीमतें, जानिए आज राजस्थान समेत देशभर में 24K, 22K गोल्ड का लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today: अगर आप आज सोना चांदी खरीदने जा रहे हो तो शनिवार सुबह आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की देश में सोने की कीमतों एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। लगातार सोना दूसरे दिन सस्ता हुआ है। जानकारी के लिए बता दे की 17 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव टूटकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम का फेक्ट सबसे अधिक बताया जा रहा है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)Gold Silver Rate Today
- दिल्ली 131590 143540
- मुंबई 131440 143390
- अहमदाबाद 131490 143440
- चेन्नई 131440 143390
- कोलकाता 131440 143390
- हैदराबाद 131440 143390
- जयपुर 131590 143540
- भोपाल 131490 143440
- लखनऊ 131590 143540
- चंडीगढ़ 131590 143540
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और घटती इनवेंट्री भी इस धारणा को सपोर्ट कर रहे हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।Gold Silver Rate Today
चांदी की कीमत
सोने की ही तरह चांदी में भी गिरावट आई है। बता दे की चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन आज राहत मिली है। 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत 291900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
