Hindi News / व्यवसाय / Gold Price Today: आज सुबह फिर धड़ाम हुई सोने की कीमतें; चेक करें अपने शहर का 24K-22K रेट

, ,

Gold Price Today: आज सुबह फिर धड़ाम हुई सोने की कीमतें; चेक करें अपने शहर का 24K-22K रेट

Gold Price Today: तीन दीन की गिरावट के बाद लेबर डे को चमका गोल्ड, देखें देशभर में 24K-22K-18K सोने का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 4 june 2026 : देश में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 4 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

मुंबई में इसकी कीमत 156210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण भारत में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई।

पश्चिम एशिया में तनाव ने प्रमुख ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च रहने की आशंका पैदा कर दी है, जिसका कीमती धातुओं पर प्रभाव पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

इससे पहले दिन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोने की बिक्री की खबरों को खारिज कर दिया। सोने का भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित रहा।

ऐसी खबरें थीं कि केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के प्रभाव से विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा के लिए लगभग 2 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचा है।

आरबीआई ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। 22 मई, 2026 को भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 16.85 प्रतिशत थी।

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

  • दिल्ली 143340.156360
  • मुंबई 143190.156210
  • अहमदाबाद 143240.156260
  • चेन्नई 144990.158170
  • कोलकाता 143190.156210
  • हैदराबाद 143190.156210
  • जयपुर 143340.156360
  • भोपाल 143240.156260
  • लखनऊ 143340.156360
  • चंडीगढ़ 143340.156360

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ अब चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 4 जून की सुबह चांदी की कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 74.43 डॉलर प्रति औंस रही।

इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur