Hindi News / व्यवसाय / Gold Silver Price Today: सातवें आसमान से आज सुबह धड़ाम हुआ सोना, चांदी फिर चमकी, यहां देखिए ताजा भाव

,

Gold Silver Price Today: सातवें आसमान से आज सुबह धड़ाम हुआ सोना, चांदी फिर चमकी, यहां देखिए ताजा भाव

Gold Price Today: तीन दीन की गिरावट के बाद लेबर डे को चमका गोल्ड, देखें देशभर में 24K-22K-18K सोने का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 27 may 2026 : अगर आज आप सोना खरीदने जा रहे है तो बता दे की सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद ये गिरावट देखने को मिली है।

मध्य पूर्व में शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 2,800 रुपये गिरकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में उछाल

एक तरफ जहां सोने के दाम चांदी की कीमत में तेजी आई, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हाजिर सोना लगभग 1% गिरकर 4,534.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 2% से अधिक गिरकर 76.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

फिर बढ़ा अमेरिका-ईरान के बीच तनाव

विश्लेषकों के अनुसार, दक्षिणी ईरान पर ताजा अमेरिकी सैन्य हमलों की खबरों के बाद बाजार की धारणा कमजोर हो गई। यह विकास ऐसे समय में हुआ है जब कतर में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। लगभग सात सप्ताह पुराने संघर्ष विराम को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि ये सैन्य अभियान विशुद्ध रूप से रक्षात्मक थे और इन्हें युद्धविराम की समाप्ति के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur