Hindi News / व्यवसाय / केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 8th Pay Comission पर दी बड़ी जानकारी, जानें कब से बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 8th Pay Comission पर दी बड़ी जानकारी, जानें कब से बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से आठवीं वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग को लेकर एक जरूरी अपडेट दी गई है। राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि आयोग का औपचारिक गठन पहले किया जा चुका है और अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी किया गया था।

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग पर दी बड़ी जानकारी

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को लिखित जवाब में स्पष्ट किया कि आयोग तय समय सीमा के भीतर अपनी सिफारिश दे देगा। राज्यसभा सांसदों ने सरकार से पूछा था कि आठवां वेतन आयोग किन मुद्दों की समीक्षा करने वाला है और उसके सिफारिश को कब लागू किया जाएगा इस पर सरकार ने जवाब दिया है।

सरकार ने दी बड़ी जानकारी

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में जानकारी दिया कि आठवां वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों और पेंशन धारी के वेतन भत्ते पेंशन की शर्तों की समीक्षा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग तय समय सीमा के अनुसार अपनी सिफारिश पेश करने वाला है।

आयोग की अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है इस हिसाब पता चलता है कि 2027 तक सरकार को आयोग रिपोर्ट सौंप देगा। इसके बाद सरकार के द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी यानी कि अभी कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।