Indian Railway rules: ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में कई बार लोग बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने के बाद जब TTE दिखाई देता है तो घबराहट शुरू हो जाती है और उसे समय दिमाग में यही सवाल आता है कि कितना जुर्माना लगेगा कहीं जेल तो नहीं हो जाएगी। आप भी अगर बिना टिकट कभी ट्रेन में चढ़ जाए तो घबराएं नहीं बल्कि आपको अपने अधिकार और रेलवे के नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाए तो क्या करें?
TTE सिर्फ नियम के दायरे में ही आपके ऊपर कारवाई कर सकता है। अगर आपको रेलवे के द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में पता है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है ना ही आपके ऊपर कोई गलत दबाव डाल सकता है।
अगर आपके पास टिकट नहीं है तो TTE आपके साथ अपराधी की तरह ट्रीट नहीं कर सकता है। रेलवे के नियम के अनुसार वह आपसे तय किराया लगा और निर्धारित जमाने के साथ आपको वैलिड टिकट देगा।TTE आपसे मनमाना जुर्माना नहीं मांग सकता है। वह आपके साथ अपमानजनक व्यवहार या बदसलूकी नहीं कर सकता है।
क्या ट्रेन से उतार सकता है TTE
अगर आपके पास वेटिंग टिकट है और आप स्लीपर या एसी कोच में बैठ गए हैं तो TTE सीट खाली नहीं होने पर आपको जनरल कोच में जाने के लिए कह सकता है लेकिन वह आपको तुरंत ट्रेन से उतर नहीं सकता है। वही बुजुर्ग बीमार व्यक्ति और महिला के स्थिति में TTE को संवेदनशील रवैया अपनाना होता है।
TTE अगर गलत व्यवहार करें तो क्या करना चाहिए
TTE अगर आपके ऊपर जुर्माना लग रहा है तो उसे पहले बताना होगा कि वह किस नियम के अंतर्गत आपसे पैसा ले रहा है। अगर आपको लग रहा है कि वह आपके साथ गलत व्यवहार कर रहा है तो आप तुरंत 139 पर कॉल कर सकते हैं और TTE के खिलाफ कंप्लेंट कर सकते हैं। अगर आपको इन नियमों के बारे में जानेंगे तो बिना परेशानी आसानी से यात्रा कर सकते हैं।
