Indian railway news: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है यही वजह है कि लोग बड़े पैमाने पर ट्रेन से सफर करते हैं।
रेलवे के द्वारा समय-समय पर कई नियमों में बदलाव किया जाता है। रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है ऐसे में अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार ट्रेनों के नए समय के बारे में जान लेना चाहिए।
रेलवे ने इन ट्रेनों के समय में किया बदलाव
02 अप्रैल से 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, दरभंगा से दोपहर तीन के बदले 02.55 बजे खुलेगी।
03 अप्रैल 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, दरभंगा से अहले सुबह 04.30 बजे के स्थान पर 04.20 बजे खुलेगी।
03 अप्रैल से 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस, जयनगर से सुबह 07.20 बजे के बदले सुबह 07.15 बजे खुलेगी।
04 अप्रैल से 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा से दोपहर 3 के बजाए पांच मिनट पहले 2.55 बजे खुलेगी।
05 अप्रैल से 19624 दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा से दोपहर 02.15 के बदले 02.10 बजे खुलेगी।
15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा से निर्धारित समय 03.05 के स्थान पर तीन बजे प्रस्थान करेगी।
इन ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का समय बदला
11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 07.10 बजे दरभंगा
12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 09.35 बजे दरभंगा
12212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 03.10 बजे दरभंगा
15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्स. रात 09.05 बजे दरभंगा
19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस शाम 7.25 बजे दरभंगा
19623 मदार-दरभंगा अमृत भारत रात 12.55 बजे दरभंगा
14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रात 12.45 बजे जयनगर
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रात 12.45 बजे जयनगर
11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस रात 2.10 बजे जयनगर
15268 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे रक्सौल
14016 आनन्द विहार-रक्सौल एक्स. रात 10.10 बजे रक्सौल
15280 आनन्द विहार-सहरसा एक्स. शाम 7.25 बजे सहरसा
