Indian railway news: इस बार गर्मी की छुट्टियों में कम किराए में आप लंबी दूरी की यात्रा तय कर पाएंगे। इंडियन रेलवे के द्वारा 10 ट्रेनों के किराए में कटौती की गई है। इसमें से धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल है।
रेलवे ने ट्रेनों के किराए में की कटौती
अप्रैल की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है ऐसे में कई ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए गए हैं और कई ट्रेनों के किराए में कटौती कर दी गई है। अब आपको सफर के दौरान कम किराया देना होगा इससे रेल यात्रियों को काफी फायदा भी होगा। तो आईए देखते हैं कि इन ट्रेनों के किराए में हुई है कटौती।
इन ट्रेनों के किराए में हुई कटौती
मार्ग श्रेणी अभी (₹) नया (₹)
धनबाद – दिल्ली स्लीपर 600 570
थर्ड एसी 1540 1490
सेकंड एसी 2175 2125
फर्स्ट एसी 3645 3565
धनबाद – कालका स्लीपर 685 655
थर्ड एसी 1745 1700
सेकंड एसी 2475 2430
फर्स्ट एसी 4155 4080
धनबाद – हावड़ा स्लीपर 225 205
थर्ड एसी 565 520
सेकंड एसी 770 725
फर्स्ट एसी 1270 1190
जम्मू, देहरादून और प्रयागराज रूट की ट्रेनों का घटेगा किराया
हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस
(हावड़ा – जम्मू)
श्रेणी अभी (₹) नया (₹)
स्लीपर 850 820
थर्ड एसी 2150 2100
सेकंड एसी 3065 3020
फर्स्ट एसी 5165 5090
हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
(हावड़ा – देहरादून)
श्रेणी अभी (₹) नया (₹)
स्लीपर 725 695
थर्ड एसी इकोनॉमी 1730 1685
थर्ड एसी 1835 1790
सेकंड एसी 2610 2565
फर्स्ट एसी 4385 4305
हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस
(हावड़ा – प्रयागराज रामबाग)
श्रेणी अभी (₹) नया (₹)
स्लीपर 505 475
थर्ड एसी 1290 1245
सेकंड एसी 1810 1765
