Hindi News / व्यवसाय / इंडियन रेलवे ने बदल दिया ये जरूरी नियम, अब सफर के दौरान इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

इंडियन रेलवे ने बदल दिया ये जरूरी नियम, अब सफर के दौरान इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

व्यवसाय : इंडियन रेलवे ने बदल दिया ये जरूरी नियम, अब सफर के दौरान इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

Indian Railways rules: ट्रेन में परिवार के साथ या समूह में यात्रा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। रेलवे के द्वारा कई नियम बनाया गया है जिसका पालन नहीं करने पर परेशानियां बढ़ सकती है। सफर के दौरान अब आपको किसी वैध पहचान पत्र को रखना जरूरी है।

 

 पहचान पत्र नहीं होने पर बढ़ेगी परेशानी 

 

अगर आपके पास पहचान पत्र नहीं होगा तो आपके ऊपर भारी जुर्माना लग सकता है। पहचान पत्र नहीं होने पर पूरे समूह को बिना टिकट मान लिया जाएगा और इससे यात्रियों को मिलने वाली रियायत का लाभ नहीं मिलेगा।

 ट्रेनों में अनारक्षित कोच में पहचान पत्र के साथ यात्रा का नियम पहले से ही लागू होता है और अभी से पूरे सख़्ती के साथ लागू कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन द्वितीय संजय मनोचा ने सभी जोन को इससे जुड़ा पत्र भी जारी कर दिया है।

 

 पहचान पत्र है जरूरी 

 अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो सफर के दौरान कोई वैध पहचान पत्र रख लीजिए। वरना आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।