Hindi News / व्यवसाय / Indian Railways New Service: अब ट्रेन में नहीं होगी पैसो की कमी, चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, जानें क्या है नई सुविधा

Indian Railways New Service: अब ट्रेन में नहीं होगी पैसो की कमी, चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, जानें क्या है नई सुविधा

Indian Railways New Service: अब ट्रेन में नहीं होगी पैसो की कमी, चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, जानें क्या है नई सुविधा

Indian Railways New Service: अब ट्रेन में सफर के दौरान यदि कैश खत्म हो जाता है तो आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इंडियन रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों में एटीएम मशीन लगाई जाएगी। ट्रेन में सफर के दौरान आप आसानी से ट्रेन में लगे एटीएम मशीन से पैसा निकाल पाएंगे।

ट्रेन में मिलेगी एटीएम की सुविधा

एटीएम ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू कर दी गई है। इंडियन रेलवे के द्वारा इस सुविधा की शुरुआत ट्रेन में नगद की सुविधा देने और रेलवे के गैर किराया राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

लंबी दूरी वाली ट्रेनों में लगाया जाएगा एटीएम

विक्रमशिला एक्सप्रेस,एलटीटी एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में इस सुविधा की शुरूआत की जाएगी। इन ट्रेनों में ATM लगाया जाएगा। अगर आपको पैसों की किल्लत होती है तो आप ATM से पैसा निकाल सकते हैं।

सफर के दौरान पैसों की नहीं होगी कमी

ट्रेन में एटीएम की सुविधा मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आसानी से चलती फिरती ट्रेन में लोग पैसा निकाल पाएंगे। एटीएम मशीन को ट्रेन के कोच के आखिरी कक्षा में लगाया जाएगा।