Hindi News / व्यवसाय / IRCTC ने लांच किया बेहद सस्ता राजस्थान टूर पैकेज, उदयपुर-जोधपुर सहित इन खूबसूरत जगह पर घूमने का मिलेगा मौका, देखें डिटेल्स

IRCTC ने लांच किया बेहद सस्ता राजस्थान टूर पैकेज, उदयपुर-जोधपुर सहित इन खूबसूरत जगह पर घूमने का मिलेगा मौका, देखें डिटेल्स

व्यवसाय : IRCTC ने लांच किया बेहद सस्ता राजस्थान टूर पैकेज, उदयपुर-जोधपुर सहित इन खूबसूरत जगह पर घूमने का मिलेगा मौका, देखें डिटेल्स

IRCTC rajasthan tour package : आप अगर फरवरी के महीने में राजस्थान घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपको एक बेहतरीन मौका दे रहा है। फरवरी 2026 में राजस्थान के लिए आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है।  यह एक हवाई टूर पैकेज है जो की राजस्थान हेरीटेज टूर के नाम से संचालित होगा। इसकी शुरुआत 20 फरवरी से होगी।

 

लखनऊ से होगी इसकी शुरुआत

 

इस शानदार टूर पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी।यह छह रात और 7 दिन का टूर पैकेज है।इस दौरान यात्रियों को राजस्थान के खूबसूरत जगह पर घूमने का मौका मिलेगा और राजस्थान के संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

 

इस दौरान आपको उदयपुर माउंट आबू जोधपुर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी से इसके लिए डिजर्ट कैंपिंग भी करने वाला है।

 

 क्या है टूर पैकेज की विशेषताएं

इस टूर में पर्यटकों को लखनऊ से हवाई यात्रा कराई जाएगी। आपको थ्री स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी और प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर घुमाया जाएगा। उदयपुर के ऐतिहासिक झील और ऐतिहासिक महल में घूमने का मौका मिलेगा इसके साथ ही माउंट आबू में घूमने का भी मौका मिलेगा और जोधपुर का शानदार मेहरानगढ़ किला घूमने का मौका मिलेगा और आपको जैसलमेर में रेगिस्तान घूमने का भी मौका मिलेगा।

 कितना आएगा खर्च

इस टूर पैकेज में घूमने के लिए आपके प्रति व्यक्ति के हिसाब से 73000 देना होगा। दो व्यक्तियों को यात्रा करना होगा तो 55000 खर्च करना होगा और तीन व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से 53000 देना होगा। बच्चों को अलग से खर्च देना होगा।

 कैसे करें टिकट बुक 

 टिकट बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहे तो आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय पर्यटन भवन गोमती नगर जाकर भी ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं