IRCTC Train Ticket Booking New Rule: हमारे देश में रोजाना लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है। रेलवे के द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है ताकि यात्रियों को सफर में कोई परेशानी ना हो। आईआरसीटीसी के द्वारा अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है।
आधार वेरिफिकेशन जरूरी
अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। नए नियम के अनुसार अब आपको ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन करना होगा ताकि रेलवे को आपकी।
फर्जीवाडे़ पर लगाम लगाने के लिए
रेल मंत्रालय के द्वारा गुरुवार को इससे जुड़े नए नियम के बारे में जानकारी दी गई। इंडियन रेलवे ने कहा कि फर्जीवाडे को रोकने के लिए और यात्रियों को इसका फायदा पहुंचाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है।
उन्हें Tatkal और एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के टिकट आसानी से बुक करने में मदद मिलेगी। IRCTC ने एक बयान में कहा, “ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकने और Tatkal टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी को कम करने के लिए, ये कदम उठाए गए हैं।”
आधार वेरिफिकेशन से क्या फायदा
आपको बता दे की आधार वेरिफिकेशन होने से धोखाधड़ी की समस्या रुक जाएगी और आसानी से ट्रेन टिकट बुक भी हो जाएगा।
