Hindi News / व्यवसाय / जानिए भारत की उस ट्रेन के बारे में जहां सभी यात्रियों को मुफ्त में मिलता है खाना, AC से जनरल डब्बो तक के यात्रियों को मिलता है सबकुछ फ्री

जानिए भारत की उस ट्रेन के बारे में जहां सभी यात्रियों को मुफ्त में मिलता है खाना, AC से जनरल डब्बो तक के यात्रियों को मिलता है सबकुछ फ्री

व्यवसाय : जानिए भारत की उस ट्रेन के बारे में जहां सभी यात्रियों को मुफ्त में मिलता है खाना, AC से जनरल डब्बो तक के यात्रियों को मिलता है सबकुछ फ्री

Indian railway news: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना बेहद आरामदायक होता है। ट्रेन से सफर करने के दौरान हमें खाना लेने के लिए पैसे देना होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ट्रेन के बारे में बताएंगे जहां लंच डिनर सब कुछ फ्री में मिलता है।

 

इस ट्रेन में हर यात्री को मुफ्त में मिलता है खाना

 जी हां एक ऐसी ट्रेन भी है जहां सब कुछ फ्री में मिलता है और आप आसानी से इस ट्रेन में सफर के दौरान भरपेट भोजन कर सकते हैं। इस ट्रेन का नाम सचखंड एक्सप्रेस है जिसका नंबर 12715 है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब की अमृतसर तक चलती है।

 30 साल से चल रही है परंपरा 

 इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें AC, स्लीपर और जनरल हर क्लास के यात्रियों को फ्री में खाना दिया जाता है और पैसा भी नहीं लिया जाता। 30 सालों से यह परंपरा चल रही है। यह परंपरासिक धर्म के लंगर सेवा की भावना के आधार पर है।

 

इस ट्रेन में अमीर और गरीब के बीच कोई भी फर्क नहीं किया जाता है। अमीर और गरीब सब को एक जैसा खाना दिया जाता है। जब आप सचखंड एक्सप्रेस से सफर करेंगे तो सफर के दौरान 6 मुख्य स्टेशनों पर आपको मुफ्त में खाना मिलेगा। क्या स्टेशन न्यू दिल्ली भोपाल परभणी जालना औरंगाबाद और मराठवाड़ा है।

 रेलवे नहीं देता है खाना

 खाना रेलवे के द्वारा नहीं दिया जाता है बल्कि स्थानीय गुरुद्वारों के द्वारा दिया जाता है। सोनी सेवक खुद ट्रेन में चढ़ते हैं और यात्रियों को प्रेम से खाना देते हैं। खाना बिल्कुल सादा और पारंपरिक होता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur