LIC New Plan: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के द्वारा कई तरह के प्लान लाएं जाते हैं जो आम लोगो के बजट में होते हैं। ज्यादातर लोग LIC की कोई ना कोई पॉलिसी लेकर रखते हैं लेकिन बार-बार प्रीमियम भरना मुश्किल होता है। कई बार प्रीमियम की डेट निकल जाती है और इसका हमारे निवेश पर असर पड़ता है। एलआईसी के द्वारा सिंगल प्रीमियम वाली एक पॉलिसी लॉन्च की गई है जिसमें आप एक बार पैसा जमा करके पूरी जिंदगी मौज कर सकते हैं।
LIC जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान
LIC के नए प्लान का नाम जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान है। यह एक नॉन लिंक और नॉन पार्टिसिपेट प्लान है। इसमें आप एक बार पैसा लगाकर पूरी जिंदगी कमाई कर सकते हैं।
गारंटीड एडिशन भी ऐड ऑन
इस प्लान में तय समय में एक गारंटीड एडिशन भी ऐड ऑन होगा और यह प्लान 12 जनवरी से एक्टिव भी हो गया है। आपको एक बार पैसा जमा करना होगा इसके बाद लाइफटाइम इनकम और रिस्क कवर मिलता रहेगा।
कौन ले सकता है यह प्लान
LIC के जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान लेने के लिए आपकी उम्र 30 साल से लेकर 65 साल के बीच होना चाहिए। इसमें मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख का होता है। इसमें मैक्सिमम कितना भी पैसा जमा कर सकते हैं। इस पर आपको 5.5 परसेंट का सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट मिलेगा।
अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को सारा पैसा और कंपाउंड इंटरेस्ट का पैसा भी मिलेगा। आपने जितना पैसा जमा किया है उसका एक पॉइंट 25 गुना पैसा नॉमिनी को मिलेगा।
