Hindi News / व्यवसाय / टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव

New Income Tax Rule: 1 अप्रैल से आयकर व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फॉर्म 16 को अब पहले के तुलना में ज्यादा आसान बनाया जाएगा फार्म 16 में पहले के तुलना में अब आधे पेज होंगे।

इस बदलाव के अंतर्गत आयकर के नियम 511 से घटकर 333 रह जाएंगे जबकि फॉर्म की संख्या 399 से घटकर 190 हो जाएगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के तरफ से जानकारी दिया गया है कि आयकर नियम 2026 और फार्मो को मार्च के पहले सप्ताह तक अधिसूचित किया जा सकता है। इसके पहले आम लोगों और विशेषज्ञों के लिए भी सुझाव मांगे जाएंगे।

1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

नए नियम आयकर अधिनियम 2025 के अनुसार ही बनाए गए हैं जिसे 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। फॉर्म भरते समय कर डाटा को देखना होगा कि कहीं कोई संशोधन तो नहीं करना है और अगर कर डाटा को लगता है कि फॉर्म में दी जाए रही जानकारी अधूरी है या बदलाव की जरूरी तो उसमें संशोधन करके ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा।

पहले से अधिक पारदर्शी होगा आयकर कानून

विभाग का कहना है कि इससे नियम काफी आसान और पारदर्शी बन जाएगा। नए नियमों के भाषा को आसान बना दिया गया है और इसमें कई जगह फार्मूले और टेबल भी जोड़ दिए गए हैं। इससे कर देता हूं के बीच बोझ कम हो जाएगा।