CNG Price Hike Today : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मंगलवार सुबह महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
सीएनजी की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो विर्धि
आधीक जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।
15 मई के बाद से यह चौथी वृद्धि है। इस बदलाव के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
मई महीने में चौथी बार बढ़े दाम
हाल ही में सीएनजी की कीमत में तीन बार बढ़ोतरी की गई है।
15 मई को 2 रुपये,
18 मई को 1 रुपये और 23 मई को 1 रुपये।
कुल मिलाकर पिछले 11 दिनों में कीमतों में 6 रुपये की वृद्धि हुई है।
पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
15 मई के बाद से, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में चार बार वृद्धि की गई है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।





