Hindi News / व्यवसाय / Rajasthan Petrol Pump Strike : 1 जून से राजस्थान में नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! जानिए वजह

, ,

Rajasthan Petrol Pump Strike : 1 जून से राजस्थान में नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! जानिए वजह

Rajasthan Petrol Pump Strike : 1 जून से राजस्थान में नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! जानिए वजह

Rajasthan Petrol Pump Strike : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में अगर आप कहीं भी सफर कर रहे है तो पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, सप्लाई संकट और तेल कंपनियों की सख्ती के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है.

1 जून से हड़ताल

इसी वजह से राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर 1 जून से पहले सरकार ने उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की, तो प्रदेशभर के 7 हजार 313 पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले जाएंगे. अगर ऐसा होता है तो आपको काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है और आप पेट्रोल डीजल की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

डीलर्स क्यों कर रहे है हड़ताल?

डीलर्स ने सबसे बड़ी मांग पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की रखी है.

कहना है कि राजस्थान में वैट अधिक होने से यहां ईंधन पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगा बिक रहा है. Rajasthan Petrol Pump Strike

एसोसिएशन ने पंजाब के बराबर वैट दर लागू करने और कम से कम 5 प्रतिशत वैट घटाने की मांग की है.

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को भेजे ज्ञापन में कहा है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि तेल दो तो नोटिस मिलता है, नहीं दो तो जनता से झगड़ा होता है.

डीलर्स का कहना है कि सीकर और चूरू जैसे जिलों में सीएनजी के दामों में 17 रुपए तक का अंतर है, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.

एसोसिएशन ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो 1 जून से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले जाएंगे.

डीलर्स का आरोप है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मौखिक आदेश, व्हाट्सएप मैसेज और मोबाइल निर्देशों के जरिए पेट्रोल-डीजल बिक्री की सीमा तय कर दी है.

आईओसीएल की ओर से एक ग्राहक को 50 हजार रुपए तक डीजल और 5 हजार रुपए तक पेट्रोल देने की सीमा तय की गई है, जबकि बीपीसीएल और एचपीसीएल ने भी पेट्रोल और डीजल की मात्रा सीमित कर रखी है.

अगर कोई डीलर तय सीमा से अधिक ईंधन देता है तो उसके खिलाफ बिक्री बंद करने और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाई की जा रही है. Rajasthan Petrol Pump Strike

अधिक जानकारी के लिए बता दे की एसोसिएशन ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो 1 जून से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले जाएंगे.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur