Post office Scam: सरकार के द्वारा साइबर अपराध रोकने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहा है लेकिन साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। आजकल पोस्ट ऑफिस के नाम पर एसएमएस भेजकर फ्रॉड किया जा रहा है। सरकार के द्वारा इसको लेकर चेतावनी जारी किया गया है। साइबर ठग लोगों को ऐड्रेस अपडेट करने का मैसेज भेज कर फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं।
पोस्ट ऑफिस के नाम पर आए मैसेज तो हो जाएं सावधान
सरकारी फैक्ट एजेंसी PIB fact check के द्वारा पोस्ट ऑफिस के नाम पर लोगों को भेजे जा रहे हैं मैसेज को फर्जी बताया गया है और सावधान रहने के लिए कहा गया है। हैकर्स लोगों को इंडिया पोस्ट के नाम पर मैसेज भेजते हैं जिसमें लिखा होता है कि आपका पैकेज वेयरहाउस में पहुंच गया है।

हमारे द्वारा डिलीवरी अटेंप्ट किया गया है लेकिन अधूरे पता के वजह से हम कंसाइनमेंट डिलीवर नहीं कर पाए हैं ऐसे में 48 घंटे के अंदर आपको अपना एड्रेस अपडेट करना होगा। और आपको एक मैसेज भेजा जाएगा जैसे ही आप मैसेज पर क्लिक करेंगे आपका बैंक अकाउंट हैक हो जाएगा।
मैसेज आए तो हो जाएं सावधान
सरकार ने अलर्ट जारी किया है कि अगर आपके पास ऐसा कोई भी मैसेज आता है तो लिंक पर क्लिक न करें। सरकारी विभाग से जो मैसेज आता है उसके आखिरी में G लगा रहता है ऐसे में आप फैक्ट चेक करने के बाद ही क्लिक करें वरना आप मुश्किलों में फंस सकते हैं।
