Hindi News / व्यवसाय / Gold Price Today: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा, जानें अपने शहर में 24k, 22k सोने के रेट

, ,

Gold Price Today: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा, जानें अपने शहर में 24k, 22k सोने के रेट

Gold Rate Today: अगर आज आप भी सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो बता दे की बुधवार सुबह सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक बड़ी गिरवाट के बाद सोना अब अपनी पुरानी चाल चलने लग गया है। बता दे की आज बुधवार सुबह सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। जबकि चांदी में एक बाद गिरावट बनी हुई है। 11 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 158940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस है। वहीँ चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए जानते है हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में आज इन धातुओं का लेटेस्ट प्राइस

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)Gold Rate Today
दिल्ली 145710 158940
मुंबई 145560 158790
अहमदाबाद 145610 158840
चेन्नई 145560 158790
कोलकाता 145560 158790
हैदराबाद 145560 158790
जयपुर 145710 158940
भोपाल 145610 158840
लखनऊ 145710 158940
चंडीगढ़ 145710 158940

चांदी की कीमत

आज चांदी की चाल सोने के विपरीत चल रही है। बता दे की की 11 फरवरी को चांदी में गिरावट है। बुधवार को चांदी की कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसस पहले चांदी जनवरी में 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी।

2 लाख तक पहुंचेगी सोने की कीमतें

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। अगर सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो भाव में कमी आ सकती है।Gold Rate Today