Hindi News / व्यवसाय / Special Train : छठ पर्व कई राज्यों के यात्रियों को बड़ा तोहफा, आज से रेलवे ने चलाई 5 स्पेशल ट्रेने

Special Train : छठ पर्व कई राज्यों के यात्रियों को बड़ा तोहफा, आज से रेलवे ने चलाई 5 स्पेशल ट्रेने

Special Train : कई राज्यों के यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हठ के पर्व से पहले रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस त्योहारी सीजन में अब आपका आना जाना आसान होने वाला है। जानकारी के लिए बता दे कि केंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर 20 हजार से अधिक यात्री पहुंचे। बिहार जाने वाली ट्रेनों में जायदातर भीड़ देखने को मिली है। जिसका बाद रेलवे ने ये बड़ी सौगात दी है।

5 स्पेशल ट्रेन का तोहफा

बता दे कि यात्रियों को ट्रेन में भीड़ को देखते हुए यात्रियों कि सुविधा के लिए रेलवे प्रबंधन ने 5 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, जिससे लोगों को अपने घर जाने में परेशानी न हो। साथ ही इस महा पर्व पर अपने परिवार तक सही समय पर पहुंच सके। इन ट्रेनों में 4 आरक्षित डिब्बों के साथ होंगी तो वहीं एक ट्रेन पूरी सामान्य डिब्बों वाली होगी। बता दें कि आज से अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना 80 हजार कि पहुँच हो सकती है। वहीँ इसी भीड़ को देखते हुए विनोद भाटिया ने कहा कि अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए हैं।

रेलवे ने ये स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई

  • 04602 फिरोजपुर कैट से पटना जंक्शन तक 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। ये ट्रेन शाम 7:50 बजे अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • 04601 पटना से फिरोजपुर कैंट तक 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर वीरवार को चलेगी।
  • 04656 लुधियाना से सुर्पाल जंव्शन तक 22 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी।
  • 04655 सुपौल जंक्शन से लुधियाना तक 23 अक्टूबर को चलेगी। अम्बाला में सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी।
  • 04660 लुधियाना से कटिहार 23 अक्टूबर से चलेगी। ये ट्रेन शाम 6:50 बजे अम्बाला पहुंचेगी।
  • 04659 कटिहार से लुधियाना के लिए 25 अक्टूबर को चलेगी।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द

बता दें कि त्योहारों के चलते कुछ ट्रेनें 22 से 27 अक्टूबर तक अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी।

  • ट्रेन नंबर 14614 व 14613 फिरोजपुर से साहिबजादा अजीत सिंह नगर 22 से 25 अक्टूबर तक,
  • ट्रेन नंबर 14601 फिरोजपुर से हनुमानगढ़ 23 से 26 अक्टूबर तक,
  • ट्रेन नंबर 14630 फिरोजपुर से चंडीगढ़ 23 से 26 अक्टूबर तो चंडीगढ़ से फिरोजपुर 24 से 27 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर से बठिंडा 24 से 27 अक्टूबर तक रह रहेगी।

यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे की ओर से पूरी तैयारी की गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur