Rajasthan Liquor Price Hike: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगने वाला है। बता दे की नए संशोधनों के तहत आबकारी आयुक्त को शराब दुकानों का समय बढ़ाने का अधिकार दिया गया है. माना जा रहा है कि इसके बाद राजस्थान में शराब दुकानों के खुलने का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया जा सकता है. यह संशोधन आबकारी एवं मद्य संयम नीति 2025-29 के अंतर्गत किए गए हैं. इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों का नवीनीकरण, शराब उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाना, लाइसेंसियों को पूंजी निवेश में लाभ देना और उपभोक्ताओं को उनकी पसंद की शराब प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों पर उपलब्ध कराना है.
राजस्थान सरकार के द्वारा नई आबकारी एवं मदिरा नीति जारी की गई है जिसके अंतर्गत 1 अप्रैल से राज्य में देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। आबकारी ड्यूटी बढ़ाई जाने की वजह से शराब की बोतल और बियर के कीमतों में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।
शराब के रेट में हो जाएगी बढ़ोतरी
नई नीति के अनुसार ठेका संचालकों पर बिक्री का दबाव बढ़ जाएगा। वित्त विभाग के द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि ठेका के लाइसेंस रिन्यूअल गारंटी फीस में बढ़ोतरी की जाए। अब ठेकेदारों को पिछले साल के तुलना में इस साल अधिक शराब बेचना होगा।
शराब के दुकान खोलने के समय में भी होगी बढ़ोतरी
सरकार ने New Policy में शराब की दुकानों के संचालन समय की समीक्षा का अधिकार आबकारी आयुक्त को सौंपा है। मौजूदा समयावधि सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक है, जिसे रिव्यू के बाद 2 घंटे तक बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
20 रुपये तक महंगी होगी शराब
सरकार के द्वारा आबकारी ड्यूटी को 75% से बढ़कर सीधा 80% कर दिया गया है। ड्यूटी में 5% की बढ़ोतरी का सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से शराब के कीमतों में 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
