RBI Digital Fraud Rule: ऑनलाइन कामो का प्रचलन जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। मनी ट्रांसफर भी अब डिजिटल हो गया है। जैसे-जैसे ऑनलाइन प्रचलन बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। आज के समय में कई तरह से ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं होती है जिसकी वजह से लोग कंगाल हो रहे हैं।
कई लोग हो चुके हैं कंगाल
ऑनलाइन फ्रॉड की वजह से भारत में कई लोग कंगाल हो चुके हैं और आरबीआई के पास भी लगातार इसको लेकर शिकायत आ रही है। आरबीआई अब ऑनलाइन फ्रॉडिंग को लेकर नया नियम बनाने वाला है। नए नियम के अंतर्गत छोटे डिजिटल फ्रॉड से पीड़ित लोगों को मदद दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन फ्रॉड में फ़सता है तो उसे ₹25000 की सहायता राशि मिलेगी।
RBI ने तय किए मुआवजे के नियम
कई बार लोग साथ फ्रॉड हो जाता है और बहुत सारे पैसे एक झटके में चले जाते हैं अब ऐसे लोगों का आरबीआई सहायता करेगा।आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि इस बारे में जल्द ड्राफ्ट गाइडलाइन जारी किया जाएगा। अगर किसी के साथ फ्रॉड की घटनाएं होती है तो उसे सहायता राशि दी जाएगी।
