Hindi News / व्यवसाय / SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जारी किया बड़ा Alert, फटाफट देखें वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जारी किया बड़ा Alert, फटाफट देखें वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

व्यवसाय : SBI ने अपने ग्राहकों के लिए जारी किया बड़ा Alert, फटाफट देखें वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Big alert for SBI customers :  स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  ने UPI का इस्तेमाल करने वाले अपने ग्राहकों को सावधान होने की चेतावनी दी है। देश में लगातार बढ़ रही UPI के जरिए धोखाधड़ी के मामलों को देते हुए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है।

 एसबीआई के ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट 

 

 बैंक अपने लाखों-करोड़ों ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज भेज कर यूपीआई (UPI) के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने हेतु अलर्ट रहने के लिए कहा है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा कि आप अप्रत्याशित डिपॉजिट के बाद तत्काल पैसे वापस करने वाले अनुरोधों के बहकावे में ना आएं और सावधान रहें।

इसके अलावा किसी भी प्रकार की यूपीआई (UPI) रिक्वेस्ट को सत्यापन के बिना अप्रूव ना करें। ज्ञात हो कि जब से देश में डिजिटल लेनदेन बढ़ा है तब से धोखाधड़ी के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब बैंकों द्वारा भी टेक्स्ट मैसेज भेज कर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने हेतु सचेत किया जा रहा है।

 

 क्यों हो रहा है फ्रॉड 

देश में स्कैमर्स आए दिन लोगों से फ्रॉड करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों फर्जी यूपीआई ऐप्स (UPI SCHEME) भी नजर आ रहे हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली यूपीआई की तरह ही लगते हैं। आम ग्राहक अक्सर इन ऐप्स के धोखे में फसकर फ्रोड का शिकार हो जाते हैं।

साइबर अपराधी इन दिनों यूपीआई ग्राहकों को अपने जाल में फसाने हेतु इन फर्जी ऐप्स के जरिए आपके नंबर पर एक ट्रांजैक्शन कर उसका स्क्रीनशॉट लेने के बाद वे आपके नंबर पर एक मैसेज भेजेंगे। स्कैमर्स द्वारा भेजा गया आपके नंबर पर आपके बैंक के नाम से मैसेज बिल्कुल फर्जी होता है। ऐसे मैसेज आपके साथ धोखा करेंगे।