Hindi News / व्यवसाय / Gold Rate 19 Feb 2026 : चांदी में 20100 की गिरावट, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें दिल्ली-जयपुर समेत बड़े शहरों का ताजा भाव

, , , , ,

Gold Rate 19 Feb 2026 : चांदी में 20100 की गिरावट, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें दिल्ली-जयपुर समेत बड़े शहरों का ताजा भाव

Gold Rate 19 Feb 2026 : चांदी में 20100 की गिरावट, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें दिल्ली-जयपुर समेत बड़े शहरों का ताजा भाव

Gold Rate Today In India: अगर आप सोना चंडी खरीदना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सोने के साथ साथ चाँदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखि जा रही है। डॉलर में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी के संकेतों का असर आज सुबह इन धातुओं पर फिर से देखने को मिला है। वहीँ चांदी के भाव तो आज लगातार चौथे दिन गिरे हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन पहले यानी 18 फरवरी की स्थिरता से पहले राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹3550 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव ₹3250 कम हुए थे। आज गुरूवार की शरुवात गिरावट के साथ हुई है। चलिए जानते है आज देश के बड़े शहरों में नई कीमतें

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव

  • दिल्ली ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
  • मुंबई ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
  • कोलकाता ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
  • चेन्नई ₹1,55,230 ₹1,42,290 ₹1,21,790
  • बेंगलुरु ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
  • हैदराबाद ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
  • लखनऊ ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
  • पटना ₹1,54,240 ₹1,41,390 ₹1,15,690
  • जयपुर ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
  • अहमदाबाद ₹1,54,240 ₹1,41,390 ₹1,15,690

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ साथ चांदी एक बार फिर से गिरावट देखि जा रही है। चार दिनों में एक किलो चांदी ₹20,100 सस्ती हुई। आज 19 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है यानी कि चारों महानगरों में चांदी सबसे अधिक चेन्नई में ही चमक रही है। आज सुबह भी चांदी की कीमतों में गिरावट देख गई है।