Gold Rate Today: अगर आज आप भी सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने की कीमतों में आज फिर लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीँ चांदी की कीमतों में गिरावट देखि जा रही है। डॉलर में कमजोरी से विदेश में भाव में आए उछाल के कारण देश के अंदर भी सोना लगातार बढ़ोतरी के साथ अपना रूतबा बढ़ा रहा है। बता दे की आज गुरुवार, 12 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 159760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 159610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,078.72 डॉलर प्रति औंस है। वहीँ चांदी आज फिर से गिरावट के साथ खुली है और कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) Gold Rate Today:
दिल्ली 146460 159760
मुंबई 146310 159610
अहमदाबाद 146360 159660
चेन्नई 146310 159610
कोलकाता 146310 159610
हैदराबाद 146310 159610
जयपुर 146460 159760
भोपाल 146360 159660
लखनऊ 146460 159760
चंडीगढ़ 146460 159760
चांदी की कीमत
चांदी सोने के विपरीत अपनी चल चल रही है। आज सुबह से चांदी में गिरावट बनी हुई है। 12 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इससे पहले चांदी जनवरी में 4 लाख 10 हजार रुपये के पार निकल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 85.51 डॉलर प्रति औंस पर है।Gold Rate Today
