Hindi News / व्यवसाय / ट्रंप के टैरिफ कटौती के बाद लगातार दहाड़ मार रहा रुपया, डॉलर को पीछे छोड़ लगाया 1.2% की बड़ी छलांग

ट्रंप के टैरिफ कटौती के बाद लगातार दहाड़ मार रहा रुपया, डॉलर को पीछे छोड़ लगाया 1.2% की बड़ी छलांग

व्यवसाय : ट्रंप के टैरिफ कटौती के बाद लगातार दहाड़ मार रहा रुपया, डॉलर को पीछे छोड़ लगाया 1.2% की बड़ी छलांग

Dollar vs Rupees: अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया गया इसके बाद से ही लगातार रुपए में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। टैरिफ को 50% से घटकर 18 परसेंट कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का भारत पर सकारात्मक असर पड़ते दिख रहा है।

 

टैरिफ़ कटौती का सीधा असर भारत के अलग-अलग सेक्टर में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां रुपया मजबूत हो रहा है वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

 

रुपया में दिखी जबर्दस्त तेजी 

 

 मंगलवार 3 फरवरी 2026 को रुपया में तेजी देखने की मिली वहीं बुधवार को भी रुपया में 1.02 परसेंट की मजबूती देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

 

 जानकारों की माने तो टैरिफ में कटौती से पूरी तस्वीर बदल चुकी है और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति भी मजबूत होगी। आने वाले समय में रुपया काफी मजबूत दिखाई देगा। शेयर बाजार में भी काफी तेजी देखने को मिलेगी।