Hindi News / व्यवसाय / Rule Change 1st June: कल 1 जून से LPG से UPI तक बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

,

Rule Change 1st June: कल 1 जून से LPG से UPI तक बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Rule Change 1st June: कल 1 जून से LPG से UPI तक बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Rule Change 1st June 2026 : may का महीना अब समाप्त होने वाला है। लेकिन बता दे की नए महीने की शरुवात यानि1 जून से कई बड़े आर्थिक बदलाव भी लागू हो सकते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई भुगतान, बैंकिंग नियम, एटीएम लेनदेन शुल्क, एफडी ब्याज दर और सोलर पैनल के नियमों में कई बदलाव देखे जा सकते हैं।

ऐसे में अगर आप इन नियमों को पहले से जानते हैं तो आप बाद में किसी भी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च से बच सकते हैं।

LPG और अन्य गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें 1 मई, 2026 से बढ़ाई गई थीं। 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 993 रुपये बढ़ गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये तक पहुंच गई है।

हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीँ अब LPG सिलेंडर 1 जून से लागू की जा सकती हैं, क्योंकि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं।

सौर पैनलों के लिए नए नियम

सौर पैनलों से संबंधित नए एएलएमएम (मॉडल और निर्माताओं की स्वीकृत सूची) नियम 1 जून, 2026 से लागू होने जा रहे हैं। इसके तहत सरकारी योजनाओं, नेट-मीटरिंग और कई सब्सिडी वाली परियोजनाओं को अब उन्हीं सौर मॉड्यूल और सेल का उपयोग करना होगा जिन्हें एएलएमएम सूची-I और सूची-II में शामिल किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जून के बाद एएलएमएम लिस्ट-2 के नियमों में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। हालांकि, कुछ परियोजनाओं को मामले-दर-मामले राहत दी जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि नए नियमों से सौर पैनलों की कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन इससे घरेलू विनिर्माण और गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

यूपीआई के नियमों में होगा बदलाव

यूपीआई धोखाधड़ी को कम करने के लिए एनपीसीआई ने नए नियमों को लागू करने की योजना बनाई है। नए नियमों के तहत 30 जून, 2025 से सभी यूपीआई ऐप को भुगतान करने से पहले केवल वास्तविक बैंक-पंजीकृत लाभार्थी का नाम दिखाना होगा। यानी, अब क्यू आर कोड, मोबाइल नंबर या उपयोगकर्ता-परिभाषित नाम के स्थान पर, उस व्यक्ति या व्यापारी का सत्यापित नाम दिखाई देगा जिसे आप पैसे भेज रहे हैं। इससे नकली नाम दिखाकर यूपीआई धोखाधड़ी को कम करने की उम्मीद है और उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने से पहले सही व्यक्ति की पहचान करने में मदद मिलेगी।

रेलवे मार्गों में बदलाव

जून 2026 में भारतीय रेलवे द्वारा एक बड़ा रेल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण लगभग 77 ट्रेनें रद्द की जाएंगी और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। यह बदलाव रेलवे के पटरियों के उन्नयन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण किया जा रहा है। चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा सहित कई राज्यों में महसूस किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करें क्योंकि कई सुपरफास्ट और दुरंतो ट्रेनों के समय और मार्ग भी बदल दिए गए हैं।

पैन कार्ड के नियम

नए आयकर नियम 2026 के तहत पैन (स्थायी खाता संख्या) से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है। अब कुछ लेन-देन में पैन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जबकि कई उच्च मूल्य के लेन-देन पर नियम और सख्त कर दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, पहले एक दिन में 50,000 रुपये से अधिक नकद जमा करने पर पैन देना आवश्यक था, लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है। वहीं, संपत्ति की खरीद और बिक्री में पैन की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है।

इसके साथ ही सरकार ने कुछ मामलों में पैन भी अनिवार्य कर दिया है।

ATMऔर बैंकिंग नियमों में बदलाव

कई बैंकों ने पिछले महीने एटीएम और बैंकिंग नियमों में बदलाव किया था और अब 1 जून से कुछ बैंक एटीएम लेनदेन शुल्क, मुफ्त लेनदेन सीमा और नकद निकासी नियमों में बदलाव कर सकते हैं। अप्रैल 2026 से, एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई एटीएम नकद निकासी को मुफ्त एटीएम सीमा में शामिल किया है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक ने कुछ डेबिट कार्डों पर दैनिक नकद निकासी सीमा को कम कर दिया है। वहीं, कई बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया था और जून में आरबीआई की नीतियों और तरलता की स्थिति के आधार पर एफडी की दरों को फिर से देखा जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur