Hindi News / व्यवसाय / FD interest : ये बैंक दे रहे है FD ताबडतोड ब्याज, जानें कहां पैसा लगाने पर मिलेगा ज्यादा फायदा

FD interest : ये बैंक दे रहे है FD ताबडतोड ब्याज, जानें कहां पैसा लगाने पर मिलेगा ज्यादा फायदा

FD Rates Interest: अक्सर लोग छोटी बड़ी बचत के साथ पैसों के साथ निवेश करने का विकल्प ढूंढ़ते है। ऐसे में कुछ बैंक FD पर अच्छा ख़ासा ब्याज देते है। बता दे कि फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा निवेश करना सबसे सुरक्षित भी माना जाता है। वहीँ अब ब्याज से परेशान लोगों के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक खुशखबरी लेकर आया है। बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरें बढ़ाते हुए 5 साल के पीरियड पर 8% सालाना रिटर्न देना शुरू कर दिया है। यह दर अभी मार्केट में मिलने वाले सबसे ज्यादा रिटर्न में से एक है। बैंक की नई ब्याज दरें 3 दिसंबर 2025 से लागू हो गई हैं।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बैंक ने यह भी बताया कि उसके यहां जमा सभी एफडी, सेविंग और आरडी अकाउंट DICGC बीमा के तहत 5 लाख रुपये तक सुरक्षित रहते हैं। यानी यदि किसी कारण बैंक में समस्या आती है तो ग्राहक को उनकी जमा रकम और ब्याज मिलाकर 5 लाख रुपये तक की सुरक्षा मिलती है। यह सुविधा ग्राहकों में भरोसा बढ़ाती है।

5 साल की एफडी पर मिलेगा पूरा 8% ब्याज

जानकारी के लिए बता दे कि बैंक ने बताया कि 5 साल वाले फिक्स्ड डिपॉज़िट पर रेग्युलर ग्राहक और सीनियर सिटीज़न दोनों को ही 8% ब्याज मिलेगा। छोटी पीरियड वाली एफडी पर ब्याज कम है, लेकिन लंबे पीरियड में बैंक का यह ऑफर काफी आकर्षक माना जा रहा है। इसके अलावा 1 साल वाली एफडी पर बैंक 7.25% ब्याज दे रहा है।

हर पीरियड पर कितनी ब्याज दर?

छोटी टेन्योर वाली एफडी पर 4% से 6.75% तक ब्याज मिलेगा।

7–14 दिन – 4.00%

6 महीने 1 दिन – 6.75%

18 महीने पर – 7.50%

सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल वाली एफडी में ही है, जहां ब्याज दर 8% पर तय की गई है। सीनियर सिटीजन को अधिकतर स्लैब में 0.20% ज्यादा ब्याज मिलता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur