Hindi News / व्यवसाय / अब ये लोग नहीं खोल पाएंगे करंट अकाउंट, डेबिट कार्ड और चेक बुक का भी नहीं मिलेगा लाभ, RBI ने बदला नियम

अब ये लोग नहीं खोल पाएंगे करंट अकाउंट, डेबिट कार्ड और चेक बुक का भी नहीं मिलेगा लाभ, RBI ने बदला नियम

RBI new rule for current account: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा करंट अकाउंट के नियमों में बदलाव किया गया है। करंट अकाउंट खोलने और उसके संचालन को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया गया है। इन नियमों और दिशा निर्देशों का मुख्य उद्देश्य क्रेडिटर्स द्वारा फंड डायवर्शन को रोकना है इसके साथ ही बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाना है।

1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम

यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। जिन ग्राहकों का बैंक का कर्ज 10 लख रुपए से कम है उसे पर इसका असर नहीं होगा वह अपनी मर्जी से करंट अकाउंट खोल सकते हैं।

जिन लोगों के ऊपर 10 करोड़ से अधिक का कर्ज है उनके लिए नियमों को और ज्यादा सख्त बना दिया गया है। 10 करोड़ से अधिक कर्ज वाले लोग अब करंट अकाउंट नहीं खोल पाएंगे। ऐसे लोग केवल कलेक्शन अकाउंट खोल सकते हैं।

जिन लोगों के ऊपर कर्ज नहीं है या फिर काम कर्ज है उन्हें करंट अकाउंट खोलने में दिक्कत नहीं होगी इसके साथ ही वह आसानी से जमा निकासी चेक बुक और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

हर 6 महीने में होगी खाते की जांच

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नए नियम के अनुसार अब बैंक हर 6 महीने में खाते की जांच करेगा। जो बैंक इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए नियम को 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur