Hindi News / व्यवसाय / यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले कुछ दिनों तक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले कुछ दिनों तक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

व्यवसाय : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले कुछ दिनों तक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Cancelled train list:  हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है यही वजह है कि ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना चाहते हैं। रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए समय-समय पर कई तरह के बदलाव किए जाते हैं ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी भी तरह की समस्या ना हो।

 

 कई बार रेलवे अलग-अलग कारणों से कई ट्रेनों को कैंसिल कर देता है। रेलवे के द्वारा एक बार फिर से मेंटेनेंस के काम के वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है ऐसे में अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर लीजिए। वरना आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती है। तो आईए देखते हैं रेलवे ने किन ट्रेनों को कैंसिल किया है।

 

 रेलवे नई ट्रेनों को कर दिया है कैंसिल

 

ये ट्रेने है कैंसिल

  • टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 1 फरवरी से 25 फरवरी तक कैंसिल।
  • हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 फरवरी से 28 फरवरी तक कैंसिल।
  • अमृतसर-पुर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसिल।
  • डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक कैंसिल।
  • कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी तक कैंसिल।

गोरखपुर–लखनऊ रेल कॉरिडोर पर 15 से 22 मार्च के बीच बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रोका जाएगा। इसके वजह से 45 ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इस रूट पर भी तीन दर्जन से ज्यादा पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। ऐसे में अगर आप सफर करना चाहते हैं तो कैंसिल ट्रेनों के लिस्ट देख लीजिए।

 

 इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

  • श्री वैष्णो देवी कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस शकुरबस्ती और ओखला होकर जाएगी.
  • तिरुवनंतपुरम-इंदौर सुपरफास्ट गुडूर-विजयवाड़ा के रूट से होकर जाएगी.