Hindi News / व्यवसाय / New Metro : यूपी के इस शहर को मिली नई मेट्रो ट्रेन की सौगात? 90KM प्रति घंटा रफ़्तार से भरेगी फर्राटा, यात्रियों को मिलेगी राहत

New Metro : यूपी के इस शहर को मिली नई मेट्रो ट्रेन की सौगात? 90KM प्रति घंटा रफ़्तार से भरेगी फर्राटा, यात्रियों को मिलेगी राहत

UP New Metro Update : यूपी के यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के मुताबिक तीन कोच की इन ट्रेनों की यात्री क्षमता 974 यात्रियों की है। इनकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है लेकिन इन्हें 80 किलोमीटर की रफ्तार से चलाया जाता है।

सीएसए से नौबस्ता आठ तक मेट्रो के दूसरे कारिडोर में चलने के लिए गुरुवार को पहली ट्रेन शहर में आई। तीन कोच वाली इस ट्रेन को रावतपुर स्थित कारिडोर दो के डिपो में उतारा गया। इस कारिडोर में 10 ट्रेन चलेंगी वहीं पहले कारिडोर के लिए सभी 29 ट्रेनें पालीटेक्निक स्थित डिपो में आ चुकी हैं।

सावली प्लांट में बनाई गई मेट्रो

गुजरात के सावली प्लांट में बनाई गई मेट्रो की पहली ट्रेन गुरुवार को कारिडोर दो के डिपो में पहुंची। इसे निर्माणाधीन डिपो में उतारा गया। लगभग 40 टन वजनी तीन कोच को विशेष क्रेनों से ट्रैक पर उतारा गया।

कई आधुनिक सुविदाओं से लेस
ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक से ऊर्जा संरक्षण की दक्षता के साथ-साथ, वायु-प्रदूषण को कम करने के लिए अत्याधुनिक प्रापल्शन सिस्टम भी मौजूद है। इन ट्रेनों में कार्बन-डाई-आक्साइड सेंसर आधारित एयर कंडीशनिंग सिस्टम है, जो ट्रेन में मौजूद यात्रियों की संख्या के हिसाब से काम करता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur