स्थानीय वार्ड संख्या 19 में 11 हजार केवी के विद्युत तारों को विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें उचित उंचाई पर कसवाने और ढीले तारों को सही करवाने की मांग को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष बाबू इन्दौरिया को वार्ड 19 के दर्जनों वाशिंदों ने एक लिखित ज्ञापन देकर गुहार लगाई की हमारे वार्ड में विद्युत विभाग के उच्च शक्ति के नीचे झूलते तारों को सही करवाये क्योंकि अगर इन्हें शीघ्र सही नहीं किया गया तो कभी कोई हादसा हो सकता है। मिले ज्ञापन पर इन्दौरिया ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसी दिन विभाग के अधिशासी, सहायक और कनिष्ठ अभियन्ता को मौके पर बुलाकर निरीक्षण करवाया। तीनों अधिकारियों ने समस्या को गंभीर मानते हुए ढीले पड़े तारों को सही करवाने व पुराने लोहे के पोलो के स्थान पर सीमेंट के पोल लगाने पर कितना बजट व्यय होगा। इसका तकमीना बनाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को देते हुए आगामी सात दिवस में यह कार्य पूर्ण करने का कहा। तत्काल मौका निरीक्षण करवाने व विभाग के अधिकारियों द्वारा 7 दिवस में समस्या निराकरण आश्वासन देने पर वार्ड के पूर्व पार्षद संजय जांगीड़ के सानिध्य में दर्जनों वार्डवासियों ने इन्दौरिया का आभार व्यक्त किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 11 हजार केवी के ढीले तारों को सही करवाने की मांग
11 हजार केवी के ढीले तारों को सही करवाने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।