Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने के मामले में मौलवी को लिया हिरासत में

12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने के मामले में मौलवी को लिया हिरासत में

रतनगढ़ में

स्थानीय वार्ड 28 में स्थित मदरसा में तामील देने वाले एक मौलवी का 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद अब पीडि़त के पिता ने पुलिस को लिखित में रिपोर्ट देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार भीलवाड़ा निवासी मौलवी इकबाल यहां मौहल्ले के मदरसा में पिछले तीन माह से बच्चों को तामील देने का कार्य कर रहा है। शनिवार सुबह मौलवी इकबाल ने मदरसा के पास में ही रहने वाले 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म किया था, घटना की जानकारी जब पीडि़त छात्र ने रविवार को सुबह घटना के बारे में घरवालों को बताई तो परिजनों ने मौलवी के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और मौलवी के साथ मारपीट का प्रयास करने लगे। इसी दौरान मौहल्ले के अन्य लोगों ने मौलवी को यहां से भगा दिया। उसके बाद मौलवी यहां से फरार हो गया। मौलवी अन्य मस्जिद में जाकर छिप गया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बात कहीं। इस पर परिजन आपस में विचार विमर्श करने के बाद पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं मौहल्ले के आसपास के लोगों में मौलवी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसके सर पे शैतान हावी हो गया था, जिसके कारण उसने इस कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने भादस 377 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur